Sunday, October 20, 2019

टी20 क्वॉलिफाइंग: यूएई ने आयरलैंड को हराकर वापसी की

अबू धाबी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने तीन खिलाड़ियों के भ्रष्टाचार के आरोप के कारण बाहर होने के बावजूद रोहन मुस्तफा के ऑलराउंड खेल के दम पर आईसीसी टी20 विश्व कप 2020 के क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट में शनिवार को यहां आयरलैंड को पांच विकेट से हराकर उलटफेर किया। अपने पहले मैच में ओमान से हार गया था। वह दूसरे मैच में कप्तान मोहम्मद नावीद, बल्लेबाज शैमान अनवर और तेज गेंदबाज कादीर अहमद के बिना उतरा था जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। टूर्नमेंट में भाग ले रही टीमों में आयरलैंड ही एकमात्र टीम है जिसे टेस्ट दर्जा हासिल है। आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने 58 गेंदों पर 72 रन बनाये लेकिन कोई भी अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाया और उसकी टीम 20 ओवरों में 125 रन पर आउट हो गई। आफ स्पिन ऑलराउंडर मुस्तफा ने 18 रन देकर चार विकेट लिए। इसके बाद मुस्तफा ने 16 गेंदों पर 39 रन बनाकर यूएई को शानदार शुरुआत दिलाई। डेरिस डिसिल्वा (29) और मोहम्मद उस्मान (29) ने भी अच्छी पारियां खेलीं जिससे यूएई ने 17 ओवर में 129 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस टूर्नमेंट में 14 देश भाग ले रहे हैं। अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व टी20 के लिये इनमें से छह देश क्वालीफाई करेंगे। इससे पहले नाईजीरिया को जर्सी के हाथों 69 रन से हार का सामना करना पड़ा। स्काटलैंड ने पहले मैच में सिंगापुर से हार से उबरकर दुबई में खेले गये मैच में कीनिया को 31 रन से हराया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32wHJzs
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support