रांचीओपनर ने रांची में जारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक है। उन्होंने यहां छक्के से शतक पूरा किया, जबकि छक्का लगाकर ही दोहरा शतक पूरा किया। रबाडा की गेंद पर आउट होने वाले रोहित ने यहां 255 गेंदों का सामना किया, जबकि 28 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 212 रनों की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इसके साथ ही रोहित ने कई रेकॉर्ड लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली। उनके नाम वनडे में पहले से ही 3 दोहरे शतक थे, जबकि अब उन्होंने टेस्ट में भी दोहरा शतक बना दिया है। वह उन खास भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने वनडे और टेस्ट दोनों क्रिकेट फॉर्मेट में दोहरा शतक जड़ा है। पढ़ें- वनडे और टेस्ट दोनों में दोहरा शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सबसे पहले यह कारनामा ने किया था। उनके बाद और वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल ने इस कारनामे को दोहराया। रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट दोनों क्रिकेट फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे, जबकि भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि रोहित के नाम वनडे में पहले ही वर्ल्ड रेकॉर्ड 3 दोहरे शतक थे।
- सचिन तेंडुलकर
- वीरेंदर सहवाग
- क्रिस गेल
- रोहित शर्मा
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pxOmTE






0 comments:
Post a Comment