रांची टीम इंडिया के ओपनर ने रविवार को अपने टेस्ट करियर की पहली डबल सेंचुरी बनाई। रांची के मैदान पर रोहित ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 212 रन बनाए। वह टेस्ट और वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज भी बने। मैच के दूसरे दिन रोहित लंच के बाद 199 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने पहला ओवर मेडन खेला। वनडे में तीन दोहरे शतक लगा चुके रोहित पहली बार लाल गेंद के प्रारूप से इस मुकाम पर पहुंचने की दहलीज पर थे। रोहित ने लुंगी नगिडी की गेंद पर छक्का लगाया। रोहित ने अपना ट्रेडमार्क शॉट पुल शॉट खेला। रोहित के इस शॉट ने वीरेंदर सहवाग की याद दिला दी जो अपने लैंडमार्क बड़े शॉट के साथ पूरा करते थे। संयोग से आज सहवाग का जन्मदिन भी है। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 28 चौके और छह छक्के लगाए। मैच के पहले दिन वह 117* बनाकर लौटे थे। उन्होंने अपनी सेंचुरी भी छक्के भी साथ पूरी की थी। रोहित इस सीरीज में 529 रन बना चुके हैं। उनका औसत 132.25 का है। चार पारियों में उन्होंने 176,127, 14, 212 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में रोहित को इस सीरीज में पहली बार पारी की शुरुआत करने का मौका मिला है। टेस्ट टीम में रोहित पहले नियमित भी नहीं थे। ऐसे में उन्होंने अपने बल्ले से आलोचकों को जवाब दिया है। रोहित ने इस सीरीज में अभी तक कुल 19 शतक लगाए हैं। जो एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रेकॉर्ड है। रोहित 212 रन बनाकर कागिसो रबाडा को पुल करने के प्रयास में आउट हुए। रोहित की पारी पर बीसीसीआई ने विडियो डालकर उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही आईपीएल फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी अपने कप्तान को दोहरा शतक बनाने पर बधाई दी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2qmHOHF






0 comments:
Post a Comment