Sunday, October 13, 2019

पुणे में जीत के बाद बोले कोहली, अभी ढिलाई नहीं

पुणेभारतीय कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका को आगाह करते हुए रविवार को कहा कि उनकी टीम सीरीज में आगे ढिलाई नहीं बरतेगी। कैप्टन कोहली ने कहा कि रांची में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भी उनकी टीम जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगी। भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। () भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 601 रन बनाकर घोषित की जिसके बाद साउथ अफ्रीका की पहली पारी 275 रन पर समेट दी। इसके बाद चौथे दिन चायकाल के बाद दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम फॉलोऑन करते हुए 189 रन पर सिमट गई। हर मैच अहमकोहली ने मैच के बाद कहा, ‘टेस्ट चैंपियनशिप पर गौर करने पर हर मैच महत्वपूर्ण बन गया है, चाहे वह स्वदेश में हो या विदेश में। फॉर्मेट ऐसा ही है। इसलिए हम तीसरे टेस्ट मैच में भी किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘कोई भी किसी भी समय ढिलाई नहीं बरतेगा। हम तीसरे टेस्ट में भी जीत के लिए उतरेंगे और उम्मीद है कि 3-0 से सीरीज जीतेंगे।’ पढ़ें, रहाणे की तारीफउप कप्तान अंजिक्य रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 178 रन की साझेदारी के बारे में कोहली ने कहा, ‘मैं जिंक्स (रहाणे) के साथ बल्लेबाजी का वास्तव में लुत्फ उठाता हूं। हम जब साझेदारी निभाते हैं तो हम मैच को आगे ले जाते हैं। आपको सुबह नई गेंद का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। जब परिस्थितियां मुश्किल थीं, तब हमने अच्छा खेल दिखाया। जब भी मैंने गलत किया उन्होंने (रहाणे) मुझे बताया और इसी तरह से मैं भी उन्हें बताता रहा।’ कैप्टन कोहली ने ऋद्धिमान साहा के बारे में कहा, ‘वह विशाखापत्तनम में वापसी करने पर थोड़ा नर्वस थे लेकिन इस मैच में उन्होंने शानदार विकेटकीपिंग की। अश्विन ने भी शानदार वापसी की।’ पढ़ें, सभी में भूख और जुनूनउन्होंने कहा, ‘जब हमने टीम के रूप में शुरुआत की तो हमारी टेस्ट रैंकिंग 7 थी। हमारे पास आगे बढ़ना ही एकमात्र रास्ता था। हमने कुछ चीजें तय की और प्रत्येक को कड़ी मेहनत और अभ्यास करने के लिए कहा। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास पिछले 3-4 साल से खिलाड़ियों का एक अच्छा ग्रुप है। सभी खिलाड़ियों में लगातार सुधार के लिए भूख और जुनून देखकर अच्छा लगता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ba4jlr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support