पुणे तेज गेंदबाज ने कहा कि उनकी तरफ से के लिए पार्टी बनती है क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान इस विकेटकीपर ने लेग साइड पर दो शानदार कैच लपके थे। अगर पुजारा ये कैच चूक जाते तो दोनों बार गेंद सीमा रेखा पार चार रन के लिए जाती। उमेश ने साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में 22 रन देकर तीन विकेट लिए और भारत को पारी और 137 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उनके पहले दो विकेट का पूरा श्रेय साहा को जाता है, जिन्होंने विकेट के पीछे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उमेश ने मैच के बाद, 'मेरा मानना है कि मुझे उन्हें लेग साइड के उनके विकेट और उस पहले कैच के लिए उन्हें (साहा) पार्टी देनी चाहिए। मुझे लगता है कि वे दो विकेट असल में ऋद्धि भाई के विकेट थे।' साहा ने बेहतरीन विकेटकीपिंग की। साउथ अफ्रीका की पहली पारी में तीसरे दिन उन्होंने डि ब्रूयन का पहली स्लिप में बेहतरीन कैच लिया, जबकि चौथे दिन साहा ने उमेश की गेंदों पर लेग साइड में दो शानदार कैच लेकर डि ब्रूयन और वर्नोन फिलैंडर को आउट किया। उमेश ने साहा के बारे में कहा, 'जब आप लेग स्टंप के बाद गेंद पिच कराते हो तो आपको लगता है कि यह बाउंड्री चली जाएगी लेकिन अगर कैच लेने की थोड़ी भी संभावना होती है तो हम जानते हैं कि वह ले लेगा।' साहा ने पीठ दर्द से उबरने के बाद एक साल से भी अधिक समय बाद टीम में वापसी की है। उन्होंने कहा कि नेट्स पर अच्छे तेज गेंदबाजों के सामने विकेटकीपिंग करने से उनके लिए मैच के दौरान स्थितियां आसान हो जाती हैं। साहा ने कहा, 'तीनों तेज गेंदबाजों उमेश, इशांत (शर्मा) और (मोहम्मद) शमी की गेंद घूम रही थी। हमने इसके लिए अभ्यास किया था। लेकिन आपको मैच में इसको अमली जामा पहनाना होता है।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35z3PDw






0 comments:
Post a Comment