Sunday, October 6, 2019

विशाखापत्तनम टेस्ट: सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रेकॉर्ड

विशाखापत्तनमभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को यहां समाप्त हुए पहले क्रिकेट टेस्ट में किसी टेस्ट के दौरान सर्वाधिक छक्के का नया विश्व रिकार्ड बना। मैच में कुल 37 छक्के लगे। साउथ अफ्रीका के डेन पीट ने रविवार को मैच के पांचवें और अंतिम दिन रेकॉर्ड 36वां छक्का मारा। कागिसो रबादा ने इसके बाद एक और छक्का जड़ा। इससे पहले किसी टेस्ट में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रेकॉर्ड न्यू जीलैंड और पाकिस्तान के बीच शारजाह में 2014 में हुए टेस्ट मैच के नाम था जिसमें कुल 35 छक्के लगे थे। एक टेस्ट में लगे
टीम 1 टीम 2 6s विजेता मैदान मैच की तारीख
भारत साउथ अफ्रीका 37 भारत विशाखापत्तनम 2 अक्टूबर 2019
पाकिस्तान न्यू जीलैंड 35 न्यू जीलैंड शारजाह 26 नवंबर 2014
पाकिस्तान भारत 27 ड्रॉ फैसलाबाद 21 जून 2006
बांग्लादेश न्यू जीलैंड 27 ड्रॉ चिटगांव 9 अक्टूबर 2013
न्यू जीलैंड बांग्लादेश 24 न्यू जीलैंड हेमिल्टन 28 फरवरी, 2019
शनिवार को रोहित ने भी 13 छक्कों के साथ किसी टेस्ट में सर्वाधिक व्यक्तिगत छक्कों का नया रेकॉर्ड बनाया था। उन्होंने वसीम अकरम को पीछे छोड़ा जिन्होंने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 छक्के मारे थे। भारत के शीर्ष आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी रविवार को अपने 66वें टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट हासिल करने के श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के रेकॉर्ड की बराबरी की।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2AIOwd9
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support