Sunday, October 6, 2019

पुणे में और अधिक आत्मविश्वास से जाना होगा: डु प्लेसिस

विशाखापत्तनम साउथ अफ्रीका के कप्तान को लगता है कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बावजूद टीम के पहली पारी के प्रदर्शन से उन्हें फिर से आत्मविश्वास हासिल करने में मदद मिलेगी। चार साल पहले भारत से करारी हार झेलने के बाद कई लोगों ने साउथ अफ्रीका से चुनौती पेश करने की उम्मीद नहीं की थी। हालांकि उन्होंने काफी बेहतर जज्बा दिखाने के बाद भारत के पहली पारी के 502 रन के जवाब में 431 रन बनाए। देखें स्कोरकार्ड- अंतिम दिन उनकी बल्लेबाजी ने उन्हें निराश किया जिसमें मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने हालात का पूरा फायदा उठाते हुए भारत को 203 रन से जीत दिलाई। डु प्लेसिस ने कहा, ‘हां, पहली पारी में हमने जिस तरीके से बल्लेबाजी की, उस पर काफी गर्व है। काफी नए खिलाड़ी हमारी टीम में हैं। हमारे पास एक और मौका था लेकिन हम फायदा नहीं उठा सके। हमने सचमुच अच्छा खेल दिखाया। सीनियर खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी दिखाई, क्विनी (क्विंटन डि कॉक) और डीन (एल्गर) ने शानदार शतक जड़े और उप महाद्वीप में 400 रन बनाना कभी भी इतना आसान नहीं होता।’ उन्होंने कहा, ‘दूसरी पारी में 400 रन बनाने के बारे में, हमें लगा कि हम मैच में थे। हमें दूसरी पारी में कुछ बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो सका।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MdmZpu
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support