Sunday, October 6, 2019

रिवर्स स्विंग में एक्सपर्ट हो गए हैं शमी: रोहित

विशाखापत्तनमभारतीय सलामी बल्लेबाज को लगता है कि का कला में महारत हासिल करना भारत के लिए धीमी पिचों पर ‘बड़ा फायेदमंद’ साबित हो रहा है। शमी ने टेस्ट मैच में पांचवीं बार पांच विकेट हासिल किए जिससे भारत ने साउथ अफ्रीका को 203 रन से आसानी से मात दी। रोहित ने पारी का आगाज करते हुए पदार्पण टेस्ट में दोनों पारियों में शतक जड़े। उन्होंने कहा, ‘हमने उसे इस तरह की परिस्थितियों में आज ही गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा, बल्कि पहले भी देखा है। मुझे अब भी याद है जब कोलकाता में 2013 में हमने एक साथ पदार्पण किया था तो पिच हालांकि बिलकुल इस जैसी नहीं थी लेकिन चौथे और पांचवें दिन, पिच थोड़ी धीमी हो गई थी।’ इसे भी पढ़ें- उन्होंने कहा, ‘इन पिचों में कैसे गेंदबाजी की जाए। जब वह जान जाता है कि कुछ मदद मिलेगी तो वह रिवर्स स्विंग हासिल कर लेता है।’ रोहित को लगता है कि रिवर्स स्विंग को डालना इतना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘‘जब गेंद रिवर्स हो रही होती है तो तब गेंदबाजी करना आसान नहीं होता। आपको सही क्षेत्र में गेंद डालनी होती है, सुनिश्चित करना होता है कि गेंद ऑफ-स्टंप की ओर ही हो और यह मिडिल-स्टंप पर हिट करे। उसने अब इस कला में महारत हासिल कर ली है, वह पुरानी गेंद से भी रिवर्स स्विंग हासिल कर लेता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VhDRiZ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support