Monday, October 21, 2019

पीएम हसीना कोलकाता टेस्ट के लिए आएंगी भारत

कोलकाताभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सोमवार को पुष्टि की है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले टेस्ट मैच को देखने के लिए उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। भारत और बांग्लादेश की टीम 22 से 26 नवंबर तक ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। अगर सबकुछ तय कार्यक्रम के अनुसार होता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष को कोलकाता टेस्ट मैच के लिए आमंत्रित किया जाएगा। गांगुली ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी इस मैच के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पुष्टि की है कि वह आएंगी। अब हम प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री बनर्जी को निमंत्रण भेजेंगे। यह दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के लिए होगा।’ बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ ही अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा कि वह दोनों टीमों के उन खिलाड़ियों को भी आमंत्रित करेंगे, जो उस मैच का हिस्सा थे। गांगुली ने कहा, ‘हम इसके लिए बांग्लादेश बोर्ड को लिखेंगे। हम उन खिलाड़ियों को आमंत्रित करेंगे, जिन्होंने बांग्लादेश के पहले टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ खेला था।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pHPbcE
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support