रांचीएक ओर जहां जेएससीए स्टेडियम में क्रिकेट फैन्स पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की राह देख रहे हैं, लेकिन वह तो कहीं और ही व्यस्त नजर आ रहे हैं। सोमवार को धोनी रांची की सड़कों पर 'निसान जोंगा' से फर्राटा भरते दिखे, जिसे उन्होंने हाल ही में अपनी कार कलेक्शन में जोड़ा है। धोनी का गृह नगर रांची भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट का मेजबान है और मैच के 3 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन फैन्स को स्टेडियम में पूर्व कप्तान का अब भी इंतजार है। यह कार पहले इंडियन आर्मी के पास थी, लेकिन अब यह धोनी के गैराज की शोभा बढ़ाएगी। धोनी रविवार सुबह अपने घर के करीब स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे थे, जहां उन्हें देखते ही देखते ढेरों फैन्स जमा हो गए। उन्होंने किसी को निरश भी नहीं किया। उन्होंने फैन्स को ऑटाग्राफ दिए और सेल्फी भी खिंचवाईं। उल्लेखनीय है कि अगस्त में जब वह इंडियन आर्मी में अपनी ड्यूटी दे रहे थे तो उनके घर ग्रैंड चेरोकी आई थी। इस लग्जरी कार की कीमत एक करोड़ रुपये (75 लाख से 1.4 करोड़ रुपये के बीच) बताई जा रही है। धोनी के पास कार और बाइक्स का अच्छा कलेक्शन है। इनमें फरारी 599 जीटीओ, हुमेर एच 2 और जीएमसी सिएरा जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। जेएससीए ने भेजा है न्योता झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नफीस खान ने मैच से ठीक पहले बताया था कि उन्होंने धोनी के परिवार के लिए निजी तौर पर निमंत्रण भेजा था। जेएससीए के अध्यक्ष नफीस ने कहा, 'हमने उनके परिवार के लिए निमंत्रण भेजा था। यह तो उनका ही स्टेडियम है। उनका स्वागत है।' धोनी अपने हरमू के घर से दो साल पहले अपने फार्महाउस में शिफ्ट हो गए थे जो रांची शहर से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2BxJ7pv






0 comments:
Post a Comment