Thursday, October 17, 2019

तेंडुलकर को बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में गांगुली से अच्छी पारी की उम्मीद

मुंबईदिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर को उम्मीद है कि सौरभ के रूप में अपनी भूमिका उसी जुनून के साथ निभाएंगे जैसे अपने बेहद सफल करियर के दौरान वह खेला करते थे। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गांगुली का 23 अक्टूबर को बोर्ड की वार्षिक आम सभा (एजीएम) में बीसीसीआई का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है। तेंडुलकर ने कहा, ‘उन्होंने जिस तरह से अपनी क्रिकेट खेली, उन्होंने जिस तरह से देश की सेवा की, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि वह (बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर) उसी तरह की क्षमता, लगन और फोकस के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे।’ तेंडुलकर यहां रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज लीग की शुरुआत के अवसर पर बोल रहे थे जिसमें वह भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। इसमें वीरेंदर सहवाग, जहीर खान, आरपी सिंह और अजीत अगरकर भी शामिल हैं। लीग के ब्रांड एंबेसडर तेंडुलकर ने कहा, ‘‘मैं अभ्यास करूंगा और ये सभी क्रिकेटर तैयार हैं। हमने कल फिल्म शूट की थी, इसलिए सभी खिलाड़ी तैयार हैं और लंबे समय बाद मैदान पर लौटना सुखद अहसास है लेकिन जैसे मैंने पहले कहा था कि जब भी आप मैदान पर उतरते हो तो उसका अहसास भिन्न होता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35HFKKF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support