नई दिल्ली इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) की फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर () सपॉर्ट स्टाफ के रूप में किसी महिला की नियुक्ति करने वाली पहली टीम बन गई है। टीम ने को बतौर मसाज थेरपिस्ट शामिल किया है। वह मुख्य फिजियोथेरपिस्ट इवान स्पीचली और स्ट्रेंथ ऐंड कंडिशनिंग कोच शंकर बसु के साथ काम करेंगी। वह टीम से संबंधित तैयारी, प्रेरणा, समग्र पर्यवेक्षण और सभी व्यक्तिगत शारीरिक बीमारियों से संबंधित विशेष तकनीकों के प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार होंगी। नियुक्ति पर आरसीबी के अध्यक्ष संजीव चुड़ीवाला ने कहा, 'मैं इतिहास में इस लम्हे का हिस्सा बनकर और सही दिशा में एक और कदम उठाते हुए बहुत खुश हूं। महिला क्रिकेट टीम और कितने लोग इसे देख रहे हैं, इस खेल में एक लंबा सफर तय किया है।' उन्होंने कहा, 'खेल महान चीज है, लेकिन यह सुनिश्चित करना भी अहम है कि सपॉर्ट स्टाफ में भी सभी की बराबरी की भागीदारी हो। सभी खेलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और कामयाबी ने इसे संभव बनाया है और हम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में नवनीता जैसी महान प्रतिभा पाकर रोमांचित हैं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33BHpQ0






0 comments:
Post a Comment