ढाका () की शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में बोर्ड अपने ऑलराउंडर क्रिकेटर और टी20 एवं टेस्ट कप्तान को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, शाकिब हाल ही में एक ऐंबैसडर के रूप में ग्रामीणफोन कंपनी से जुड़े हैं। वहीं, बीसीबी के खिलाड़ियों के साथ समझौतों के अनुसार, राष्ट्रीय अनुबंध के तहत आने वाले क्रिकेटर टेलिकॉम कंपनी से नहीं जुड़ सकते। बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा है कि अगर शाकिब ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हसन ने बंगाली दैनिक कालेरकांथो से कहा, 'वह इस तरह के करार (टेलिकॉम कंपनी के साथ) नहीं कर सकते। वह इस तरह के समझौते को हमारे नहीं कर सकते। हमारे अनुबंध पत्र में स्पष्ट रूप से इसका उल्लेख है।' उन्होंने कहा, 'हम कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं। हम इस मामले में किसी को नहीं छोड़ सकते। हम उन्हें और कंपनी को मुआवजा देने को कहेंगे।' बीसीबी अध्यक्ष ने कहा, 'मैंने इसके बारे में 23 अक्टूबर को सुना और फिर मुआवजे के लिए ग्रामीणफोन को कानूनी नोटिस भेजने को कहा। मैंने शाकिब को भी एक नोटिस भेजने को कहा है कि ताकि उनका जवाब मिल सके।' शाकिब शुक्रवार को टीम के अभ्यास सत्र से भी दूर थे। हालांकि कोच रसेल डोमिंगो का कहना है कि वह बुखार के कारण ट्रेनिंग सेशन में भाग नहीं ले सके थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WfllrR






0 comments:
Post a Comment