नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट फैन्स को अगले साल उनके देश में होने वाले T20 वर्ल्ड कप का न्योता भेजा है। मॉरिसन ने अपने टि्वटर अकाउंट से एक विडियो ट्वीट कर भारतीय फैन्स से ऑस्ट्रेलिया टूर करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने अपने इस ट्वीट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया और उनसे पूछा कि उनकी (मोदी) इस पर क्या राय है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस ट्वीट का जवाब देने में देर नहीं लगाई। मोदी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट और क्रिकेट प्रेमी वहां आएंगे। अपने इस ट्वीट में मॉरिसन ने लिखा, 'कल रात के टी20 मैच को देखने के बाद वास्तव में ऑस्ट्रेलिया की अगले साल T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर उत्साहित हूं। आस्ट्रेलियाई पर्यटन विभाग ने एक शानदार नया विज्ञापन बनाया है, जो भारतीय क्रिकेट फैन्स को यहां का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। आप क्या सोचते हैं नरेंद्र मोदी।' स्कॉट मॉरिसन के इस ट्वीट पर पीएम ने जवाब देते हुए लिखा, 'प्यारा विडियो। जब मेरे अच्छे दोस्त और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण भेज रहे हैं, तो मुझे विश्वास है कि ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट और क्रिकेट प्रेमी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने की योजना बनाएंगे।' साथ ही मोदी ने लिखा, 'और हमारे क्रिकेट फैन्स भी जीवंतता से भरपूर हैं।' इसके साथ ही ने ऑस्ट्रेलिया के लोगों को दिवाली की शुभकानाएं भी दीं। बता दें इससे पहले गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का एक विडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। स्कॉट मॉरिसन ने श्रीलंका के खिलाफ पीएम XI द्वारा खेले गए एक अभ्यास मैच में 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी। इस मैच में ड्रिंक्स के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री खुद अपने खिलाड़ियों के लिए पानी की बोतलें हाथ में लेकर मैदान पर उतरे थे। लोगों ने पीएम के इस जज्बे की खूब तारीफ की।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WdS8gY






0 comments:
Post a Comment