पुणे कप्तान ने रविवार को माना कि मौजूदा टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका और भारत टीम के बीच बड़ा अंतर है क्योंकि उनकी टीम में ‘अनुभवहीन’ खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के लिए हाशिम अमला और जैसे दिग्गजों की जगह लेना मुश्किल है। भारत ने रविवार को दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को पारी और 137 से करारी शिकस्त दी। इससे पहले सीरीज का पहला टेस्ट विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीकी टीम 203 रन से हारी थी। सीरीज और गांधी-मंडेला ट्रोफी गंवाने के बाद डु प्लेसिस ने कहा, ‘मुझे लगता है यह पूरी तरह से अनुभवहीनता का मामला है। मैंने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले कहा था कि टेस्ट में वह टीम सबसे मजबूत होती है जिसके पास सबसे ज्यादा अनुभव होता है। जब भारतीय टीम की बात आती है तो उसके खिलाड़ी काफी अनुभवी हैं। उनकी टीम ने काफी मैच खेले हैं।’ पढ़ें, मेहमान टीम के टेस्ट कप्तान ने कहा, ‘हम इस स्तर पर हैं जहां कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद नहीं है। डेल स्टेन, एबी डि विलियर्स, मोर्ने मोर्केल, हाशिम अमला सभी शानदार खिलाड़ी थे। आप रातों-रात ऐसे खिलाड़ियों का विकल्प नहीं तलाश सकते।’ उन्होंने कहा, ‘टीम में अब जो खिलाड़ी हैं, उन्हें पांच, छह, 10, 11, 12, 15 टेस्ट मैचों का अनुभव है। अगर आप किसी भी टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर देंगे तो वह टीम संघर्ष करेगी।’ पढ़ें, डु प्लेसिस ने कहा कि कप्तान के तौर पर उन्हें तथा क्विंटन डि कॉक और डीन एल्गर को खिलाड़ियों को प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए, यह जरूरी है कि सीनियर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें। मुझे, डि कॉक और एल्गर को रन बनाने होंगे। हम दूसरों से ज्यादा रन की उम्मीद नहीं कर सकते।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31cUAFB






0 comments:
Post a Comment