Sunday, October 13, 2019

SA को फॉलोऑन कराने वाले पहले कप्तान कोहली

पुणे साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन कराने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोहली ने यहां खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन कराया जिसके बाद एक पारी और 137 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में भारत को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी। भारतीय टीम ने पहला टेस्ट विशाखापत्तनम में 203 रन से जीता था। भारत ने पहले खेलते हुए कोहली के नाहाद 254 और मयंक अग्रवाल के 108 रनों की बदौलत अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी और फिर मेहमान टीम को पहली पारी में 275 तथा दूसरा पारी में 189 रनों पर आउट कर शानदार जीत दर्ज की। पढ़ें, यह भारत की घर में लगातार 11वीं सीरीज जीत है जो एक वर्ल्ड रेकॉर्ड है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के नाम इससे पहले 10-10 जीत का रेकॉर्ड था। इस जीत ने भारत को टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर ला दिया है। भारत को इस मैच से कुल 40 अंक मिले और अब उसके खाते में 200 अंक हो गए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VD2G9f
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support