Monday, October 14, 2019

सुपर ओवर नियम बदले, अब बनाने होंगे ज्यादा रन

दुबईक्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर में मैच टाई रहने पर न्यू जीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया था जिसके बाद विवाद भी हुआ। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को सुपर ओवर के नियम में बदलाव किया। आईसीसी ने सभी बड़े टूर्नमेंटों के लिए सुपर ओवर के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक, अगर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर में भी दोनों टीमें बराबर रन बनाती हैं तो फिर से सुपर ओवर होगा। सुपर ओवर तब तक होगा जब तक कोई एक टीम विजेता नहीं बन जाती। पढ़ें, न्यू जीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गए फाइनल में दोनों टीमों ने एक समान 241 रन बनाए जिसके बाद सुपर ओवर किया गया। सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए और मैच टाई रहा। इसके बाद ज्यादा बाउंड्री लगाने के कारण इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। इस विवादित नियम के कारण आईसीसी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। आईसीसी की बोर्ड की बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया, ‘आईसीसी क्रिकेट समिति, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईसी) की समिति की सिफारिश के बाद यह सहमति बनी कि सुपर ओवर का उपयोग आईसीसी के मैचों में जारी रहेगा। इसे तब तक किया जाएगा जब तक टूर्नमेंट का परिणाम स्पष्ट तरीके से नहीं निकल जाए।' पढ़ें, बयान में कहा गया है, 'इस मामले में क्रिकेट समिति और सीईसी दोनों सहमत थे कि खेल को रोमांचक और आकर्षक बनाने के लिए एकदिवसीय और टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैचों में इसका इस्तेमाल किया जाएगा। ग्रुप स्तर पर अगर सुपर ओवर के बाद भी मैच टाई रहता है तो उसे टाई माना जाएगा लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल में सुपर ओवर तब तक कराया जाएगा जब तक एक टीम ज्यादा रन नहीं बना लेती।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IOUVIc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support