नई दिल्लीकिंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने सोमवार को कहा कि उनकी फ्रैंचाइजी ने खिलाड़ियों की अदला-बदली में को दिल्ली कैपिटल्स को नहीं सौंपने का फैसला किया है। पता चला है कि नव नियुक्त मुख्य कोच अनिल कुंबले चाहते हैं कि अश्विन टीम के साथ बने रहें जो पिछले दो सत्र में कप्तान थे। वाडिया ने कहा, ‘किंग्स इलेवन पंजाब फ्रैंचाइजी के बोर्ड ने पुनर्विचार किया और उसे अहसास हुआ कि अश्विन टीम का अहम हिस्सा हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ चर्चा हुई थी लेकिन इन चर्चाओं का कोई परिणाम नहीं निकला। वह जिस तरह से क्रिकेट खेलते हैं और उनका प्रदर्शन सब कुछ बयां करता है।’ पढ़ें, ऑफ स्पिनर अश्विन की अगुआई में किंग्स इलेवन ने पिछले दो सत्र में शुरुआती चरण में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन दोनों अवसरों पर टीम बाद में लय खो बैठी तथा 2018 में सातवें और 2019 में छठे स्थान पर रही।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35AEedi






0 comments:
Post a Comment