Wednesday, October 2, 2019

शतकवीर रोहित ने की ब्रैडमैन के रेकॉर्ड की बराबरी

विशाखापत्तनम बुधवार को ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार शतक लगाया। बतौर ओपनर अपनी पहली पारी में सेंचुरी लगाकर रोहित ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। विशाखापत्तनम में मैच के पहले दिन रोहित ने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 202 रन जोड़ लिए हैं। इसके साथ ही रोहित ने घरेलू धरती पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज सर के बल्लेबाजी औसत 98.22 की बराबरी भी कर ली। ब्रैडमैन ने घरेलू धरती पर खेलीं 50 पारियों में 98.22 के औसत से 4322 रन बनाए। वहीं रोहित ने 15 पारियों में 884 रन इसी औसत से बनाए हैं। इसे भी पढ़ें- दिन का खेल समाप्त होने के बाद रोहित ने कहा कि उनकी योजना अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना और उसी के अनुसार बल्लेबाजी करना था। रोहित की यह योजना कामयाब साबित हुई और पहले दिन वह 115 रन बनाकर नाबाद पविलियन लौटे। रोहित और मयंक की जोड़ी ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। मयंक 84 रन बनाकर नॉट आउट रहे। 2008 के बाद पहली बार भारतीय सलामी जोड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सेंचुरी पार्टनरशिप की है। प्रेस से बात करते हुए रोहित ने कहा कि उनकी योजना नई गेंद पर संभलकर बल्लेबाजी करना था। उन्होंने कहा कि सात-आठ ओवर बाद जब गेंद की चमक कम हो गई तब उस पर बैटिंग करना आसान हो गया।
मैच रन शतक औसत
कुल रेकॉर्ड 28* 1700 4 42.50
घरेलू धरती 10* 884 4 99.82
रोहित ने कहा कि वह बीते दो साल से इस बात से वाकिफ थे कि उन्हें पारी की शुरुआत करने का मौका कभी भी मिल सकता है। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि उन्हें अचानक टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग के लिए बोला गया। इस पर करीब दो साल से विचार हो रहा था। मैं वाकिफ था कि ऐसा कभी भी हो सकता है। तो मैं मानसिक रूप से इसके लिए तैयार था।' रोहित की इस पारी की कई खिलाड़ियों ने तारीफ की। युजवेंद्र चहल ने ट्वीट किया- Real G.O.A.T वहीं हरभजन सिंह ने भी ट्वीट किया- वाह रोहित शर्मा शानदार 100... ड्रेस ब्लू हो या वाइट कोई फर्क नहीं पड़ता... रोहित हिट है भाई आईसीसी ने भी रोहित की सेंचुरी पर ट्वीट किया- हिटमैन की शानदार वापसी। रोहित शर्मा ने बतौर टेस्ट ओपनर शानदार सेंचुरी लगाई। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया- 'रोहित शर्मा की चौथी टेस्ट सेंचुरी। बतौर ओपनर पहला शतक। रोहित ने ओपनिंग के इस मौके को दोनों हाथों से लपका।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nMA8NW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support