Wednesday, October 2, 2019

India vs South Africa: विशाखापत्तनम टेस्ट के पहले दिन बने ये बड़े रेकॉर्ड्स

विशाखापत्तनम की शानदार सेंचुरी और मयंक अग्रवाल के साथ उनकी साझेदारी ने विशाखापत्तनम टेस्ट के पहले दिन भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। भारत ने रोहित (115*) और अग्रवाल (84*) की बदौलत बिना विकेट खोए 202 रन बना लिए हैं। मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने कई रेकॉर्ड अपने नाम किए।
  • चार भारतीय बल्लेबाजों ने बतौर ओपनर अपनी पहली ही पारी में सेंचुरी लगाई है। रोहित से पहले शिखर धवन, केएल राहुल और पृथ्वी साव यह कारनामा कर चुके हैं।
  • रोहित शर्मा ने भारत में खेलते हुए टेस्ट मैच में लगातार छठी पारी में 50+ स्कोर बनाया। इस पारी में सेंचुरी लगाने से पहले उन्होंने 2016 में न्यू जीलैंड के खिलाफ 82 और 51* रनों की पारी खेली थी। फिर 2017 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 102*, 65 और 50 रन बनाए थे। रोहित के अलावा राहुल द्रविड़ इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने यह कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने 1997-98 के बीच श्रीलंका (92,93,85) और ऑस्ट्रेलिया (52,56,86) के खिलाफ ये रन बनाए थे।
  • रोहित शर्मा का भारत में टेस्ट औसत 98.22 हो गया है। उन्होंने भारत में खेलीं 15 टेस्ट पारियों में 884 रन बनाए हैं। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक वह भारत में चार शतक और पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका यह औसत 10 से ज्यादा पारियां खेलने वाले सभी बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। रोहित सब सर डॉन ब्रैडमैन के बराबर पहुंच गए जिन्होंने 50 पारियों में 98.22 के औसत से 4322 रन बनाए थे।
  • भारतीय सलामी जोड़ी ने चार साल बाद पहली बार डबल सेंचुरी की पार्टनरशिप की है। तब मुरली विजय (150) और शिखर धवन (173) ने बांग्लादेश के खिलाफ फतेहुल्लाह में 283 रन जोड़े थे।
  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह किसी भी भारतीय सलामी जोड़ी की तीसरी डबल सेंचुरी पार्टनरशिप है। गौतम गंभार और वीरेंदर सहवाग ने 2004 में कानपुर में 218 रन जोड़े थे और उसके बाद 2008 में सहवाग और जाफर ने चेन्नै में 213 रनों की साझेदारी की थी। कुल मिलाकर भारत की ओर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच सेंचुरी ओपनिंग पार्टनरशिप हुई हैं इसमें से तीन 200 प्लस हैं।
  • मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर की 8 पारियों में चार हाफ सेंचुरी लगाई हैं। 84 नॉट आउट उनका टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में दो और वेस्ट इंडीज में एक हाफ सेंचुरी लगाई थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pnbhkn
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support