नई दिल्ली अपने डोपिंग रोधी हेल्पलाइन के बाद ने उम्र संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के लिए हेल्पलाइन की शुरुआत की है। बीसीसीआई की डोपिंग रोधी और भ्रष्टाचार रोधी इकाई क्रिकेटरों में जागरुकता फैलाने के लिए साथ मिलकर काम कर रही। टीम सहयेागी स्टाफ और सभी संघों के सदस्य डोपिंग, भ्रष्टाचार और आयु और निवास प्रमाण पत्र संबंधी धोखाधड़ी इससे जुडी हेल्पलाइन से मदद ले सकते हैं। मौजूदा घरेलू सत्र (2019-20) के दौरान हेल्पलाइन के सभी नंबर क्रिकेट के सभी स्थलों के ड्रेसिंग रूप में लगे होंगे। जो लोग किसी धोखाधड़ी या भ्रष्टाचार की जानकारी देना चाहते है वे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। शिकायतकर्ता की गोपनीयता बरकरार रहेगी। बीसीसीआई की ऐंटी डोपिंग और ऐंटी-करप्शन टीमें इस दिशा में काफी काम कर रही हैं। क्रिकेटरों को दवाई से संबंधित यदि किसी भी तरह की जानकारी चाहिए होगी तो वह इस हेल्पलाइन से ले सकता है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2oaWwAH






0 comments:
Post a Comment