कराची श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पाकिस्तान में टीम को मिली सुरक्षा पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि दिसंबर में में यहां खेलना सीनियर खिलाड़ियों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। श्रीलंका की टीम 10 सीनियर खिलाड़ियों के बिना यहां सीमित ओवरों की सीरीज के लिए पहुंची है। ये सीनियर खिलाड़ी सुरक्षा चिंता के कारण टीम के साथ नहीं आए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहले श्रीलंका को यहां आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो मैचों की सीरीज के लिए आमंत्रित किया था लेकिन श्रीलंका ने तीन मैचों की एकदिवसीय और इतने ही मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने की हामी भरी। पीसीबी ने एक बार फिर से श्रीलंका को दिसंबर में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के मैचों को पाकिस्तान में खेलने का न्योता दिया है। पढ़ें, एससीएल के अध्यक्ष शाम्मी डि सिल्वा ने पत्रकारों से कहा, ‘इस सीरीज के लिए शीर्ष स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई गई है और किसी को कोई शिकायत नहीं है लेकिन टेस्ट मैचों के लिए हमें सोचना होगा क्योंकि यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। टेस्ट टीम के तीन या चार खिलाड़ियों ने यहां आने से इनकार कर दिया तो हमें स्थिति के मुताबिक फैसला करना होगा।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nwo57h






0 comments:
Post a Comment