Tuesday, October 1, 2019

विजय हजारे: तमिलनाडु की जीत में चमके कार्तिक

जयपुरकप्तान की 62 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से खेली गई 97 रन की शानदार पारी से तमिलनाडु ने मंगलवार को यहां बंगाल को 74 रन से हराया जो ग्रुप सी में उसकी लगातार चौथी जीत है। तमिलनाडु पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 37 ओवर में पांच विकेट पर 123 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था लेकिन बाद में कार्तिक और शाहरुख खान (नाबाद 69) के बीच शतकीय साझेदारी से वह 7 विकेट पर 286 रन बनाने में सफल रहा। इसके जवाब में बंगाल 45.3 ओवर में 212 रन पर आउट हो गया। उसकी तरफ से केवल शाहबाज अहमद (107) ही संघर्ष कर पाए। बंगाल का स्कोर एक समय पांच विकेट पर 21 रन था। पढ़ें, एक अन्य मैच में गुजरात ने राजस्थान पर सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.1 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई। गुजरात के लिए रुश कलारिया और ए नागवसवला ने 3-3 विकेट लिए। गुजरात ने 25.3 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाकर जीत दर्ज की। सेना ने एक अन्य मैच में रेलवे को पांच विकेट से हराया। रेलवे ने अरिंदम घोष (79) के अर्धशतक के मदद से 6 विकेट पर 251 रन बनाए। सेना ने नकुल वर्मा के 108 रन और रजत पालीवाल के 56 रन की बदौलत 48.5 ओवर में पांच विकेट पर 252 रन बनाकर जीत दर्ज की।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nw91GX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support