लाहौरश्रीलंका के साथ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में हार के बाद (पीसीबी) और टीम के कप्तान के बीच अगले सप्ताह बैठक होनी है। क्रिकेट पाकिस्तान डॉट कॉम डॉट पीके की रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय से हाशिए पर चल रहे सरफराज से इस बैठक में टेस्ट कप्तानी छोड़ने को कहा जा सकता है। रिपोर्ट की मानें तो सरफराज को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज तक के लिए कप्तान बनाए रखा जा सकता है, लेकिन टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर अगले सप्ताह होने वाली बैठक में उनसे सवाल किए जाएंगे। पढ़ें, इससे पहले, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों, जहीर अब्बास, मोहसिन खान और शाहिद अफरीदी ने भी सरफराज को कप्तानी से हटाए जाने की बात कही थी। इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। तभी से सरफराज को हटाए जाने की बातें हवा में सिर-पैर मार रही हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IKGp4h






0 comments:
Post a Comment