वेलिंग्टन न्यू जीलैंड के कप्तान कूल्हे की चोट के फिर से उभरने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आगामी ट्वेंटी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। टीम के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इससे उनकी अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज टिम साउदी टीम की अगुआई करेंगे। विलियमसन के नवंबर के अंत में मेहमान टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में वापसी की उम्मीद है। कोच गैरी स्टीड ने कहा कि यह वही चोट है, जिसने विलियमसन को मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान परेशान किया था। स्टीड ने कहा, 'यह केन के लिए निराशाजनक है लेकिन हमें लगता है कि आगे के व्यस्त सत्र को देखते हुए यह सही फैसला है।' सीरीज शुक्रवार से एक नवंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू हो रही है। जुलाई में लॉर्ड्स में नाटकीय वर्ल्ड कप फाइनल के बाद यह दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pd8Ktk






0 comments:
Post a Comment