Friday, October 25, 2019

वनडे-टेस्ट के बाद T20 में भी स्मिथ-वॉर्नर की वापसी

एडिलेड अगले साल अपनी सरजमीं पर होने वाले T20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए और ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की है। दोनों गेंद से छेड़खानी प्रकरण के कारण प्रतिबंध झेल रहे थे लेकिन टेस्ट और वनडे के बाद अब टी20 टीम में उनकी वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे प्रारूपों में सफलता के बावजूद अभी तक टी20 विश्व कप नहीं जीता है। वह 2010 में फाइनल में पहुंची थी। राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा, 'हमने ऐसी टीम चुनी है, जो हमें आगे तक ले जा सकती है। सभी को अपनी भूमिका पता है और टीम की जरूरत के अनुसार सभी ढल सकते हैं।' आरोन फिंच की कप्तानी बरकरार रखी गई है चूंकि स्टीव स्मिथ मार्च तक कप्तान नहीं हो सकते। एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्मिथ पर बल्लेबाजी का अधिकांश दारोमदार होगा। वहीं वॉर्नर ने इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन बनाए हैं। गेंदबाजी का जिम्मा पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क के साथ एंड्रयू टाय, केन रिचर्डसन और बिली स्टानलेक संभालेंगे। दूसरी ओर पाकिस्तान का तीन मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद श्रीलंका के हौसले बुलंद हैं। श्रीलंका ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान ने दोयम दर्जे की टीम भेजी थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उसके नियमित खिलाड़ियों ने वापसी की है। लसिथ मलिंगा की कप्तानी वाली टीम में कुसल परेरा और निरोशन डिकवेला जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31MwFgv
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support