पुणे महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में भारत ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी तीसरे दिन शनिवार को 275 रन पर समेट दी। मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 601 रनों पर घोषित की थी, जिसके बाद उसे अब 326 रन की बढ़त मिली। चौथे दिन भारत ने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन खिलाया है। उसकी दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। देखें: इशांत ने पहले ही ओवर में दिया झटका पहला ओवर करने आए इशांत ने दूसरी गेंद पर ओपनर एडेन मार्करम (0) को LBW आउट किया। स्कोर 0/1 भारत ने खिलाया फॉलोऑन भारत ने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन दिया है। इस साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में बैटिंग करने उतर चुकी है। डीन एल्गर और एडेन मार्करम ओपनिंग करने उतरे हैं। इससे पहले तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट पर 36 रन से आगे खेलना शुरू किया और तीसरे दिन की समाप्ति तक अपने बाकी 7 विकेट भी खो दिए। उसने पहली पारी में 275 रन बनाए। केशव महाराज (72) और वर्नोन फिलैंडर (44*) के बीच 9वें विकेट के लिए 109 रन की शतकीय साझेदारी की। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट झटके, जबकि पेसर उमेश यादव को 3 विकेट मिले। टीमेंभारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जाडेजा, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी पढ़ें- साउथ अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, डीन एल्गर, तेंबा बावुमा, थ्युनिस डी ब्रुईन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेर्नोन फिलैंडर, केशव महाराज, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, सेनुरन मुथुसामी
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2M9l1Yg






0 comments:
Post a Comment