पुणे भारतीय स्पिनर ने शनिवार को कहा कि साउथ अफ्रीका के वर्नोन फिलैंडर और केशव महाराज के बीच शतकीय साझेदारी के दौरान वह एक बार भी हताश नहीं हुए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि वह रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल होने के बजाए टेस्ट मैच में दोबारा गेंदबाजी करने से खुश हैं। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अब भारत के पहली पसंद के स्पिनर नहीं हैं और जब उनसे साउथ अफ्रीका की 9वे विकेट की शतकीय साझेदारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं हताश नहीं होता और हताश होना भी नहीं चाहता क्योंकि मैं दोबारा गेंदबाजी करने से खुश हूं। कोई भी बल्लेबाज होगा, मैं उन्हें गेंदबाजी करके खुश हूं।' अश्विन ने 28.4 ओवर में 69 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने फिलैंडर और महाराज के बीच नौंवे विकेट के लिए 109 रन की भागीदारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पुछल्ले बल्लेबाजों को लेकर जो मिथक है, उसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता है क्योंकि जब कोई अच्छी बल्लेबाजी करता है तो वह अच्छी बल्लेबाजी करता है। अब कोई भी बल्ले से इतना कमजोर नहीं है। हमारी टीम में भी लगभग हर कोई 11वें नंबर तक बल्लेबाजी करता है।' अश्विन ने कहा, 'जैसा कि मैंने कहा, यह अच्छी पिच है और फिलैंडर ने अच्छी बल्लेबाजी की। उनकी स्पिन और तेज गेंदबाजी के खिलाफ रक्षात्मक तकनीक बेहतरीन थी।' शनिवार को साउथ अफ्रीका की पहली पारी 275 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम भारतीय टीम से 326 रन पीछे रह गई। अब टीम इंडिया ने उसे फॉलोऑन दिया है, जिसमें एक बार फिर उसकी शुरुआत खराब हुई है और उसके दो बल्लेबाज एडिन मार्करम (0) और डे ब्रूयन (8) सस्ते में आउट हो गए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ILY6jF






0 comments:
Post a Comment