रांचीयुवा बल्लेबाज ने सोमवार को इतिहास रच दिया जब वह 47वें देवधर ट्रोफी क्रिकेट टूर्नमेंट के फाइनल में इंडिया सी की कप्तानी के लिए उतरे। जेएससीए इंटरनैशनल स्टेडियम में इंडिया बी ने देवधर ट्रोफी के फाइनल में इंडिया सी को 51 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। पंजाब में जन्मे शुभमन ने टीम इंडिया के मौजूदा कैप्टन का 10 साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ा। विराट ने देवधर ट्रोफी के फाइनल में 2009-10 में नॉर्थ जोन की कप्तानी संभाली थी, तब उनकी उम्र 21 साल, 142 दिन थी। गिल ने 20 साल 57 दिन की उम्र में देवधर ट्रोफी के फाइनल में अपनी टीम की कप्तानी संभाली। पढ़ें, इस मैच में मोहम्मद सिराज ने शुभमन गिल को केवल 1 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। केदार जाधव (86) और यशस्वी जायसवाल (54) के अर्धशतकों की मदद से इंडिया बी ने 7 विकेट पर 283 रन बनाए जिसके बाद इंडिया सी प्रियम गर्ग के 74 रन के बावजूद 9 विकेट पर 232 रन बना सकी। शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा थे, जिसने साउथ अफ्रीका को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से मात दी। हालांकि उन्हें तब प्लेइंग-इलेवन में मौका नहीं मिला। उन्होंने इसी साल जनवरी में न्यू जीलैंड के खिलाफ वनडे से इंटरनैशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था, हालांकि तब वह 2 पारियों में केवल 16 रन बना पाए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2oKihYy






0 comments:
Post a Comment