Monday, November 4, 2019

क्रिस गेल ने एयरलाइंस पर जाहिर किया गुस्सा

बारबाडोसवेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज ने कन्फर्म टिकट होने के बावजूद बिजनस क्लास में नहीं बैठने देने को लेकर विमान कंपनी को जमकर लताड़ा। गेल ने अपना गुस्सा सोमवार को ट्विटर पर जाहिर किया। उन्होंने कहा कि उनके पास बिजनस क्लास का टिकट था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इकॉनमी क्लास में बैठने को कहा गया। गेल ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी फ्लाइट कन्फर्म थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मुझे कहा कि उनके पास बुकिंग नहीं है। यही नहीं एयरलाइंस ने मुझे इकॉनमी क्लास में यात्रा करने को कहा, जबकि मेरे पास बिजनस क्लास टिकट है। अब मुझे अगली उड़ान में ट्रैवल करना होगा। बेहद गलत, खराब अनुभव।’ 40 वर्षीय गेल ने इस साल अगस्त में वेस्ट इंडीज के लिए अपना अंतिम वनडे मैच खेला था। वेस्ट इंडीज की टीम ने भी छह नवंबर से शुरू होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज में गेल को मौका नहीं दिया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NFftV1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support