Wednesday, November 13, 2019

2010 में दीपक चाहर पर किया था ट्वीट, अब वायरल

नई दिल्लीपूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। उन्होंने यह ट्वीट 2010 में किया था, जो बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 इंटरनैशनल में हैट-ट्रिक लेने वाले के बारे में था। 2010 में उन्होंने एक यूजर के सवाल का उत्तर देते हुए लिखा था- मैंने एक युवा खिलाड़ी को देखा है- राजस्थान में दीपक चाहर। यह नाम याद रखना ... भविष्य में आपको उसके बारे में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। क्रिकेट फैन्स अब उसी ट्वीट को रीट्वीट कर रहे हैं। ढेरों क्रिकेट फैन्स ने आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी वाले ट्वीट की तारीफ कर रहे हैं। कुछ ने तो उन्हें टीम इंडिया का सिलेक्टर बनाने का भी सुझाव दिया है। यूजर का कहना है कि जिस तरह उन्होंने 9 वर्ष पहले ही दीपक के बारे में घोषणा कर दी थी वह प्रतिभा पहचानने में माहिर हैं। एक यूजर ने लिखा- प्रतिभा ढुढंने में मास्टर क्लास.. श्री आकाश चोपड़ा ज्ञान के सागर हैं। उल्लेखनीय है कि आकाश ने 2003 से 2004 तक भारतीय टीम के लिए कुल 10 टेस्ट खेले। इस दौरान उन्होंने 23.0 की औसत से 437 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। बता दें कि रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच नागपुर में खेले गए मुकाबले में उन्होंने हैटट्रिक ली थी। उन्होंने टी20 इंटरनैशनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (7 रन देकर 6 विकेट) की थी। वह भारत की ओर से इस प्रारूप में हैट-ट्रिक लेने वाले पहले पुरुष गेंदबाज भी बने थे। दीपक चाहर ने मंगलवार को लगभग उस करिश्मे को दोहरा ही दिया जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में किया था। सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में राजस्थान की ओर से विदर्भ के खिलाफ उन्होंने लगातार तीन वैध गेंदों पर तीन विकेट लिए। तिरुवनतंपुरम में खेले गए मुकाबले में इस 'तिकड़ी' के बीच एक वाइड गेंद भी थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/376eENO
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support