Wednesday, November 13, 2019

गिलक्रिस्ट के नाम दर्ज है सबसे तेज सिक्स का टेस्ट शतक

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज आज गुरुवार (14 नवंबर 2019) को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। वह दुनिया के शीर्ष विकेटकीपर बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वह तीन बार लगातार फाइनल में कम से कम 50 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्सजब भी क्रिकेट के 'सिक्सर किंग' की बात होती है तो क्रिस गेल, रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स और मैकलम के नाम जेहन में आते हैं लेकिन, अगर टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो इनमें से किसी के नाम यह रेकॉर्ड नहीं है। सबसे पहले यह अनोखी सेंचुरी का रेकॉर्ड बनाने वाले बल्लेबाज हैं ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट। पढ़ें, 3 बार वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा क्रिकेट की दुनिया में 'गिली' के नाम से मशहूर गिलक्रिस्ट ने करियर में सिर्फ 96 टेस्ट खेले और 100 छक्के लगाए। उन्होंने अपने करियर के 89वें मुकाबले में 100वां छक्का लगाया था। उनके नाम टेस्ट में सबसे पहले और सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रेकॉर्ड है। उनसे ज्यादा सिक्स मैकलम (107 छक्के) के नाम दर्ज है। वह तीन बार वर्ल्ड कप (1999, 2003 और 2007) चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे। आईसीसी ने भी किया यादइंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भी गिलक्रिस्ट को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए बल्लेबाजी करते हुए उनका एक विडियो क्लिप शेयर किया। यह क्लिप श्री लंका के खिलाफ वर्ल्ड कप-2007 के फाइनल मैच का है। इस मैच में गिलक्रिस्ट ने 104 गेंदों पर 149 रन की पारी खेली थी और मैन ऑफ द मैच रहे थे। ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया डीएल नियम से 53 रन से जीतकर वर्ल्ड कप चैंपियन बना था। पढ़ें, ऐसा रहा करियर गिलक्रिस्ट ने अपने करियर में 96 टेस्ट, 287 वनडे और 13 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 17 शतक और 26 अर्धशतकों की मदद से कुल 5570 रन बनाए जबकि वनडे में 16 शतक और 55 अर्धशतकों की बदौलत कुल 9619 रन बनाए। टी20 इंटरनैशनल में उन्होंने कुल 272 रन बनाए जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्कोर 48 रन रहा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QeRoqW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support