Monday, November 11, 2019

मुश्ताक अली: दिल्ली ने नागालैंड को हराया, नेगी के 3 विकेट

सूरतदिल्ली ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी टी20 टूर्नमेंट के ग्रुप ई मुकाबले में सोमवार को यहां नागालैंड को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला करने के बाद दिल्ली ने नागालैंड को 20 ओवर में 9 विकेट पर 75 रन पर रोकने के बाद महज 12.3 ओवर में दो विकेट पर 78 रन बना लिए। बायें हाथ के स्पिनर ने तीन विकेट झटके जबकि ललित यादव, एस भाटी और करण डागर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। नागालैंड के लिए सिर्फ एम वोट्सा, एस.एस. मुंधे और आई लेमतुर ही दोहरे आंकड़े में पहुंच सके। दिल्ली के लिए ध्रुव शोरे ने 27 और नीतीश राणा ने नाबाद 20 रन बनाए। पढ़ें, ग्रुप ई के अन्य मैच में सौराष्ट्र ने गुजरात को आसानी से 57 रन से हराया। धर्मेन्द्र सिंह जड़ेजा (59), समर्थ व्यास (55) और शेल्डन जैक्सन (57) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर सौराष्ट्र ने 7 विकेट पर 214 रन बनाने के बाद गुजरात की पारी को आठ विकेट पर 157 रन पर रोक दिया। गुजरात के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Cur3gG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support