Monday, November 11, 2019

मुश्ताक अली: तारे, बिस्टा ने मुंबई को दिलाई जीत

मुंबई मुंबई ने में मध्यप्रदेश को 9 विकेट से हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा। मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है जिसने ग्रुप डी के पहले दो मैचों में मिजोरम और हरियाणा को हराया। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मैच में सलामी बल्लेबाज जय बिस्टा (36 गेंद में 68 रन) और आदित्य तारे (48 गेंद में नाबाद 74 रन) के अर्धशतकों की मदद से मुंबई ने 160 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही। आशुतोष शर्मा पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए। कप्तान नमन ओझा ने 22 और रजत पाटीदार ने 25 रन बनाए। पार्थ साहनी ने 36 गेंद में 47 रन बनाये जिसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल थे। आनंद बैस ने 29 गेंद में 31 और वेंकटेश अय्यर ने 24 रन बनाकर मप्र को 150 रन के पार पहुंचाया। पढ़ें, जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिस्टा और तारे ने पहले विकेट के लिए 111 रन जोड़े। बिस्टा ने अपनी पारी में 7 चौके और दो छक्के जड़े जबकि तारे ने 10 चौके और दो छक्के लगाए। एक अन्य मैच में बंगाल ने मेघालय को 55 रन से हराया। पुडुचेरी ने मिजोरम को 31 रन से मात दी। वहीं हरियाणा ने असम को तीन विकेट से हराया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33IqCeM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support