नागपुरक्रिकेट फैन्स लगातार फ्लॉप हो रहे को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं और टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन पूर्व कप्तान इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि विकेटकीपर का काम बहुत मुश्किल होता है। उसकी तारीफ भी कोई नहीं करता है। ऐसा ही कुछ पंत के साथ हो रहा है। वह बल्ले से फ्लॉप हो रहे हैं, तो आलोचना होगी ही, लेकिन उन्हें अभी और मौके मिलने चाहिए। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा है कि क्रिकेट में दो-दिन थैंकलेस जॉबी होती है। उसमें से एक है अंपायर। अगर उसके 10 में से 9 फैसले सही हैं, लेकिन एक गलत हो गया तो लोग पीछे पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही विकेटकीपर के साथ होता है। वह 95% सही करता है, लेकिन जो 5% गलत होता है। इसकी वजह से उसकी खूब चर्चा होती है। यही नहीं, गावसकर ने पंत की तारीफ करते हुए मौके दिए जाने की बात कही। उल्लेखनीय है कि ऋषभ पंत को लगातार मौके मिल रहे हैं, लेकिन वह अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। लगातार उनका बल्ला खामोश चल रहा है। मौजूदा सीरीज के 3 टी-20 इंटरनैशनल में उन्होंने 27, 0 और 6 रन बनाए हैं। बता दें कि पंत को एमएस धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है और उनकी तुलना भी उन्हीं से की जाती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कप्तान और बीसीसीआई प्रमुख सौरभ गांगुली ने पंत का सपॉर्ट किया था। कप्तान रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ यहां टी20 सीरीज के निर्णायक मैच से पूर्व कहा था, ‘हर दिन, हर मिनट ऋषभ पंत के बारे में काफी चर्चा चल रही है। मुझे यही लगता है कि उसे वही करने देना चाहिए जो वह मैदान पर करना चाहता है। मैं हर किसी से अनुरोध करूंगा कि कुछ समय के लिए ऋषभ पंत से निगाहें हटा लीजिए।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2qI4Zwa






0 comments:
Post a Comment