Monday, November 11, 2019

केपीएल सट्टेबाजी: हरियाणा का बुकी हिरासत में

बेंगलुरुकर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) के एक पुराने सट्टेबाजी के मामले में पुलिस ने हरियाणा से तालुक रखने वाले एक बुकी को हिरासत में ले लिया है। अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। सेंट्रल क्राइम ब्रांच एसीपी एस.एम नागराज ने कहा, ‘सय्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, हम अभी उससे ज्यादा जानकारी नहीं ले पाए क्योंकि पूछताछ जारी है।’ से जुड़े जे.पी नगर केस में भूमिका निभाने के लिए कोर्ट ने सय्याम को नौ दिन पुलिस कस्टडी में भेजा है। नागराज ने कहा कि पुलिस ने रविवार को यहां सय्याम को गिरफ्तार किया। हालांकि, उसके पास से रुपये या कोई अन्य कीमती सामान नहीं मिला है। केपीएल सट्टेबाजी के मामले में पकड़े गए दो खिलाड़ियों को भी पूछताछ के लिए शुक्रवार को सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। यह दो खिलाड़ी कर्नाटक के पूर्व रणजी खिलाड़ी सीएम गौतम और अबरार काजी थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34O3lbi
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support