Tuesday, November 12, 2019

इंदौर में खेलें या कहीं और, अच्छे प्रदर्शन से ही मिलती है जीत: विराट

इंदौरभारतीय टीम के कप्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कहा कि भले ही टीम इंदौर में खेले या कहीं और, लेकिन जीत प्रदर्शन के दम पर मिलती है। विराट ने बुधवार को सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कप्तान ने कहा, 'भारत मैदान पर आने से नहीं जीत सकता, उसके लिए अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत होती है। इंदौर में हम भले ही कभी नहीं हारे, फिर भी बेहतर खेलना होगा।' उन्होंने कहा, 'हम किसी टीम को हल्के में नहीं ले सकते, कोई भी टीम बेहतर कर सकती है। भले ही टी20 में हम सीरीज जीते लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाज काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता।' भारत ने बांग्लादेश को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया था, जिसमें विराट को आराम दिया गया था और रोहित ने उनकी जगह टीम इंडिया की कमान संभाली थी। 2 मैचों की इस सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है जो कि डे-नाइट फॉर्मेट में होगा। भारत पहली बार किसी डे-नाइट टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है जिसमें पिंक बॉल से मुकाबला खेला जाएगा। विराट ने कहा, 'पिंक बॉल से खेलने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। यह पहला ही मुकाबला है और अभी थोड़ा समय देने की जरूरत है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/372Ufcr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support