Friday, November 8, 2019

एक दिन ही टिका भारत का रेकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया बराबर

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को खेल के सबसे छोटे प्रारूप टी-20 में रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्टेलिया को पीछे कर दिया था, लेकिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को मात देकर भारत की बराबरी कर ली। भारत ने एक दिन पहले ही गुरुवार को बांग्लादेश को 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट से हरा दिया था। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की। यह भारत की टी-20 में रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रेकॉर्ड 41वीं जीत भी थी। भारतीय टीम का यह रेकॉर्ड 24 घंटे भी नहीं टिक सका। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पर्थ स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से मात देकर भारत की 41 जीतों की बराबरी कर ली। भारत ने टी-20 में 61 बार दूसरी पारी खेली है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 70 बार। इन दोनों के बाद पाकिस्तान का नंबर है जिसने 67 मैचों में रनों के लक्ष्य का पीछा किया है और 36 बार जीत उसके नसीब में आई है। भारत की इस जीत के हीरो इस सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा रहे जिन्होंने 85 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 106 रनों से आगे नहीं जाने दिया। ऑस्ट्रेलिया ने एरॉन फिंच के नाबाद 52 और डेविड वॉर्नर के नाबाद 48 रनों के दम पर पाकिस्तान बुरी तरह से हराया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2CpaBOF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support