Friday, November 8, 2019

T20: कर्नाटक का रेकॉर्ड, जीते लगातार 15 मैच

विशाखापत्तनमकर्नाटक ने शुक्रवार को यहां के ग्रुप ए मैच में उत्तराखंड को 9 विकेट से हराकर लगातार 15वां टी20 मैच जीता और भारतीय रेकॉर्ड बनाया। सलामी बल्लेबाज रोहन कदम और देवदत्त पडीक्क्ल ने नाबाद अर्धशतकों की मदद से कर्नाटक ने 133 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। कदम ने 55 गेंद में छह चौके और तीन छक्के से नाबाद 67 रन बनाए, जबकि पडीक्क्ल ने नाबाद 53 रन बनाने के लिए 33 गेंदों का सामना किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 108 रन बनाकर कर्नाटक को 15.4 ओवर में जीत दिलाई। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम छह विकेट पर 132 रन ही बना सकी। उसके लिए कप्तान तन्मय श्रीवास्तव 39 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। इस जीत से कर्नाटक ने लगातार टी20 मैचों में जीत (15) का भारतीय रेकॉर्ड ही नहीं बनाया बल्कि वह विश्व स्तर की सूची में न्यूजीलैंड की ओटागो के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। सियालकोट स्टालियंस ने 2006 से 2010 के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रीय टी20 कप में लगातार 25 मैचों में जीत हासिल की। ग्रुप के अन्य मैचों में गोवा ने बड़ौदा को चार विकेट से जबकि आंध्र प्रदेश ने बिहार को 10 विकेट से हराया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32vC0Js
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support