नई दिल्लीबांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम की कप्तानी करने जा रहे का मानना है कि मेहमान टीम ने हमेशा भारत को दबाव में रखा है। उन्होंने साथ ही कहा कि बांग्लादेश की टीम घर से बाहर किसी भी टीम को हरा सकती है। बांग्लादेश की टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों तमीम इकबाल और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के बिना ही भारत दौरे पर आई है। तमीम निजी कारणों से दौरे से हट चुके हैं, जबकि शाकिब पर आईसीसी द्वारा दो साल का प्रतिबंध लगा हुआ है। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित ने शनिवार को मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अपने अनुभवी खिलाड़ियों शाकिब और तमीम की गैर मौजूदगी के बावजूद बांग्लादेश की टीम किसी भी टीम को हरा सकती है। पढ़ें: रोहित ने कहा, ‘बांग्लादेश की टीम बहुत ही मजबूत है। हाल के वर्षों में हमने देखा है कि उन्होंने ना केवल घर में बल्कि घर के बाहर भी किस तरह का प्रदर्शन किया है। खासकर, हमारे खिलाफ। उन्होंने हमेशा से हमें दबाव में रखा है, इसलिए इस टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘उनके पास युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारे लिए यह जरूरी है कि हम इस चीज पर ध्यान दें कि एक टीम के रूप में हमें क्या करने की जरूरत है। हमारे पास भी एक युवा टीम है और कई सारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं।’ इस सीरीज के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और रोहित को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा कि उनका काम अब इस टीम को आगे लेकर जाना है। उन्होंने कहा, ‘बतौर कप्तान मेरा काम बेहद आसान है। विराट ने जहां इस टीम को छोड़ा है, मैं वहीं से इसे आगे ले जाना चाहता हूं। मैंने सीमित मौकों में जो कुछ किया है, वही मैं यहां भी करना चाहता हूं, जो कि विराट पिछली टीम के साथ कर चुके हैं। मैं केवल टीम को आगे लेकर जाना चाहता हूं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/325E8ra






0 comments:
Post a Comment