नई दिल्लीभारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में टी-20 इंटरनैशनल मैच खेलने उतरेगी। यहां कप्तान की निगाह न केवल जीत पर होगी, बल्कि को भी पीछे छोड़ने पर होगी। दरअसल, इंटरनैशनल टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने की लिस्ट में फिलहाल विराट टॉप पर हैं, जबकि रोहित दूसरे नंबर पर हैं। दिल्ली मैच में अगर वह 7 रन बना लेते हैं तो विराट के बराबर पहुंच जाएंगे, जबकि 8वां रन बनाते ही रेकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। टॉप-5 में ये हैं शामिल कोहली के नाम अब 72 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 2450 रन हो गए हैं वहीं रोहित ने 98 मैचों में 2443 रन बनाए हैं। तीसरे पायदान पर न्यू जीलैंड के मार्टिन गप्टिल का नाम है, जिन्होंने 79 मैचों में 2285 रन बनाए हैं। वहीं पाकिस्तान के शोएब मलिक ने 111 मैचों में 2263 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में 5वें नंबर पर न्यू जीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम हैं, जिनके नाम 71 मैचों में 2140 रन हैं। रोहित के नाम सबसे अधिक 4 शतक कोहली ने अपने टी20 इंटरनैशनल करियर में 22 अर्धशतक लगाए हैं हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस प्रारूप में वह कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। रोहित शर्मा ने इस प्रारूप में सबसे ज्यादा चार शतक लगाए हैं। उनके बल्ले से 17 अर्धशतक भी निकले हैं। वहीं मार्टिन गप्टिल ने 2 शतक लगाए हैं। SA सीरीज में आगे निकले थे विराट उल्लेखनीय है कि टी-20 इंटरनैशनल में सबसे अधिक रन बनाने का रेकॉर्ड पहले रोहित के नाम ही थी, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट ने अपने साथी क्रिकेटर को पीछे छोड़ दिया था। अब जब विराट आराम फरमा रहे हैं तो रोहित के पास उनसे आगे निकलने का मौका है। पढ़ें-
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2N86NHA






0 comments:
Post a Comment