नई दिल्लीभारत के तेज गेंदबाज अपने स्ट्रेस फ्रैक्चर से रिकवर कर रहे हैं और उनके जनवरी तक मैदान पर वापसी करने की उम्मीद है। अगले साल की शुरुआत में भारतीय टीम को न्यू जीलैंड के मुश्किल दौरे पर जाना है। बुमराह के ठीक होने से कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को बड़ी राहत मिलेगी। एक सूत्र ने कहा, ‘उनकी हाल ही में जांच हुई और वह बहुत अच्छे से ठीक हो रहे हैं। हम जनवरी में उनके वापसी की उम्मीद कर सकते हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खेल सकते हैं।’ भरतीय टीम जनवरी में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी और उसके बाद न्यू जीलैंड के दौरे पर जाएगी जहां उसे दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पढ़ें: सूत्र ने कहा, ‘जब आप न्यू जीलैंड में खेल रहे होते हैं, तो गेंदबाजी सबसे अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। जैसा कि हमने पहले में भी देखा है कि वहां बड़े शतक बनाने की तुलना में 20 विकेट लेना ज्यादा अहम है। इसलिए टीम प्रबंधन बहुत स्पष्ट था कि वे प्रतीक्षा करेंगे और न्यू जीलैंड दौरे तक उनका इंतजार करेंगे।’ सूत्र ने खिलाड़ियों के वर्कलोड पर कहा, ‘खिलाड़ियों वर्कलोड संभालना अभी हमारे लिए शायद सबसे महत्वपूर्ण बात है। इसलिए बुमराह विश्व कप के बाद से कोई सीमित ओवर का मैच नहीं खेले क्योंकि हम चाहते थे कि वह टेस्ट के लिए फिट रहें। जब तक टेस्ट चैंपियनशिप जारी रहेगी वह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहेंगे। हम जानते हैं कि वह कितने अच्छे गेंदबाज हैं और एक स्पेल में कितना प्रभाव डाल सकते हैं।’ भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उनकी जगह रोहित शर्मा टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34p2q0J






0 comments:
Post a Comment