कोलकाता भारतीय कप्तान और उपकप्तान शुक्रवार से बांग्लादेश के साथ होने वाले पहले दिन-रात टेस्ट मैच के लिए सबसे पहले कोलकाता पहुंचेंगे। बांग्लादेश और भारत की टीमें 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में पहली बार दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेलेंगी, जिसमें गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। सोमवार को प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक, कोहली और रहाणे मंगलवार सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेंगे, जबकि बाकी टीम बाद में आएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी यह तय नहीं है कि कप्तान कोहली ईडन गार्डेंस जाकर पिच का मुआयना करेंगे या नहीं। कोहली और रहाणे के अलावा रोहित शर्मा बुधवार तड़के करीब 2 बजे, जबकि मोहम्मद शमी और उमेश यादव इसी दिन सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर कोलकाता पहुंचेंगे। तीसरे गेंदबाज इशांत शर्मा मंगलवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर और बाकी टीम बांग्लादेश टीम के साथ मंगलवार दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी। भारतीय टीम इंदौर में पहला टेस्ट मैच पारी और 130 रन से जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QFsNvZ






0 comments:
Post a Comment