कोलकाता बांग्लादेश और भारत 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में पहली बार दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेलेंगी, जिसमें गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ी गुलाबी गेंद से लगातार अभ्यास कर रहे हैं। इसी क्रम में स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्चिन ने नेट पर अभ्यास के दौरान पूर्व श्रीलंकाई कप्तान के ऐक्शन जैसी गेंदबाजी के साथ अभ्यास किया। अश्विन दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं, लेकिन अभ्यास के दौरान उन्होंने गुलाबी गेंद से बाएं हाथ से गेंदबाजी की। उनका ऐक्शन भी जयसूर्या जैसा था। अश्विन ने कुछ गेंदें श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या के ऐक्शन में डालीं, जो ऑफ स्टंप पर टप्पा खाकर टर्न हुईं और बाहर की तरफ निकल गईं। पीछे फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने इस गेंद को पकड़ा। का जयसूर्या के खास ऐक्शन वाला यह विडियो खूब वायरल हो रहा है। बाद में अश्विन ने भी अपने टि्वटर हैंडल पर इस बोलिंग ऐक्शन वाला विडियो पोस्ट फैन्स को अपनी नई बोलिंग का जौहर दिखाया। अश्विन ने यह विडियो पोस्ट करते हुए मजे भी लिए। उन्होंने लिखा, 'अब ठीक है दोस्तो। अब इस मस्ती को खत्म करते हैं। आप इस संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जो भी विडियो देख रहे हैं उनकी क्वॉलिटी खराब है। यह बहुत अच्छा है।' इसके बाद अश्विन ने दो हंसते हुए इमोजी भी बनाए हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XoERmq






0 comments:
Post a Comment