Monday, November 18, 2019

IPL जीतना है तो सिर्फ विराट-AB के भरोसे नहीं रह सकते: मोईन

अबू धाबी इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी उन दो विदेशी खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए रिटेन किया। मोईन का कहना है कि अगर बैंगलोर को खिताब जीतना है तो उसे कप्तान और अब्राहम डिविलियर्स पर ही निर्भर नहीं रहना होगा। बेंगलोर ऐसी टीम है, जिसमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन वह अभी तक खिताब से दूर ही रही है। विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम को कई बार उसे अहम समय पर लीग में पिछड़ते हुए देखा गया है। मोईन ने अबु धाबी में टी10 लीग के एक कार्यक्रम से इतर कहा, 'हमें अच्छी शुरुआत की जरूरत होगी। मुझे लगता है कि हमने हमेशा धीमी शुरुआत की है। हमें मजबूत रहना होगा, खासकर घर में क्योंकि बेंगलुरु की विकेट धीमी है। वहां की बाउंड्रीज छोटी हैं और यह गेंदबाजों के लिए अच्छा नहीं है।' इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने कहा, 'हम मैच जीतने के लिए कोहली और डिविलियर्स पर निर्भर नहीं रह सकते। मेरे जैसे बल्लेबाजों और जो बल्लेबाज टीम में आ रहे हैं उन्हें आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी।' बैंगलोर ने हाल ही में 12 खिलाड़ियों की रिलीज किया है। अब उसकी नजरें 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली आईपीएल नीलामी पर हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2r5UxPi
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support