Saturday, November 16, 2019

गांगुली के खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत खारिज

नई दिल्ली बीसीसीआई के आचरण अधिकारी डीके जैन ने बोर्ड अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान के खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत खारिज कर दी। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने 4 अक्टूबर को यह शिकायत दर्ज की थी, जब गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष थे। इसमें उन्होंने दावा किया था कि वह कैब अध्यक्ष और बीसीसीआई एजीएम में इसके प्रतिनिधि के रूप में कई पद पर काबिज हैं। जैन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के मौजूदा संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक ही समय में कई क्रिकेट भूमिकाएं अदा नहीं कर सकता है। उन्होंने यह भी ध्यान दिलाया कि गांगुली ने 23 अक्टूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद का भार संभालते हुए कैब अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे उनका कोई भी हितों का टकराव नहीं है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/357Jvb1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support