नई दिल्ली में आज बांग्ला टाइगर्स की टीम डेक्कन ग्लैडिएर्स के खिलाफ अपना मैच खेलने उतरी तो क्रिकेट फैन्स को बोलिंग में निराला देखने को मिला। यह निरालापन था का स्पिन बोलिंग ऐक्शन। इस बोलर के बोलिंग ऐक्शन ने सभी को हैरान कर दिया। राइट आर्म लेग ब्रेक बोलिंग करने वाले इस गेंदबाज ने भले ही इस मैच में अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को कुछ खास परेशान नहीं लेकिन अपने असाधारण बोलिंग ऐक्शन से हैरान जरूर कर दिया। बोलिंग करते के दौरान कोथिगोडा जब अपना ऐक्शन लोड करते हैं तो इसी दौरान उनका नॉन बोलिंग हैंड (बायां हाथ) नीचे गिर जाता है। इसके बाद उनकी नजरें बल्लेबाज के फुटवर्क या उसकी बैटिंग पोजिशन से भी हट जाती हैं और वह अपने सिर के पीछे से हाथ घुमाते हुए बोलिंग करते हैं। इस दौरान उनका सिर भी नीचे झुक जाता है और फिर बॉल फेंकते हुए वह पल भर के लिए बल्लेबाज की ओर देखते हैं और बॉल फेंक देते हैं। इसके बाद उनका बायां हाथ शरीर पर नियंत्रण पाने के लिए फिर से आर्क (चाप) बनाता हुआ पीछे से घूमकर आता है। आबू धाबी टी10 लीग में कोथिगोडा का यह डेब्यू मैच था। और इस मैच में उन्होंने 2 ओवर के अपने कोटे में 22 रन खर्च किए। उनके खाते में कोई विकेट तो नहीं आया। लेकिन इस लीग में उनके ऐक्शन ने जरूर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कोथिगोडा श्रीलंका के लिए फिलहाल घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। उनका इंटरनैशनल डेब्यू करना अभी बाकी है लेकिन अब तक वह 8 फर्स्ट क्लास, 5 लिस्ट ए और 6 टी20 मैच खेल चुके हैं। इससे पहले कोथिगोडा का बोलिंग ऐक्शन साल 2017 में तब सुर्खियों में आया था, जह वह श्रीलंका की अंडर 19 टीम में एशिया कप में खेले थे। हालांकि केविन कोथिगोडा से पहले पॉल एडम्स (साउथ अफ्रीका), सोहेल तनवीर (पाकिस्तान), देबाशीष मोहंती (भारत), शिविल कौशिक (भारत), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) और जसप्रीत बुमराह (भारत) का भी बोलिंग ऐक्शन खूब चर्चाओं में रहा है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OhXwfJ






0 comments:
Post a Comment