Monday, November 18, 2019

डे-नाइट टेस्ट: अबु जायेद के लिए 'गुरु' बने शमी, दिए टिप्स

इंदौरबांग्लादेश और भारत 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में पहली बार दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेलेंगी, जिसमें गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए मेहमान टीम के तेज गेंदबाज ने भारत के से गुलाबी गेंद को लेकर टिप्स लिए हैं। इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जायेद ने बांग्लादेश के लिए दमदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने विराट कोहली का खाता खोले बिना पवेलियन भेजा था और चेतेश्वर पुजारा सहित कुल चार विकेट निकाले थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जायेद के हवाले से लिखा है, ‘मैंने को मोहम्मद शमी से बात की। मुझमें और शमी भाई में कुछ समानताएं हैं, क्योंकि हम दोनों सीम का इस्तेमाल करते हैं। मैंने उन्हें कई बार गेंदबाजी करते हुए देखा है।' उन्होंने आगे कहा- वह जिस तरह से गेंदबाजी करते हैं उस पर अतिरिक्त ध्यान दिया है। मैंने उनकी लंबाई और अपनी लंबाई की तुलना की और यह जानने की कोशिश की कि क्या वो मुझसे लंबे हैं या हम दोनों की लंबाई बराबरी की है। तब मुझे पता चला की मैं उनके जैसी गेंदबाजी कर सकता हूं। उल्लेखनीय है कि वह जायेद ही थे, जिन्होंने इंदौर टेस्ट के दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को आउट करते हुए भारतीय खेमे को हैरान कर दिया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35dR9k9
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support