Monday, November 18, 2019

T10: KKR से रिलीज होने वाले बैट्समैन ने रचा इतिहास

नई दिल्लीऑस्ट्रेलियाई तूफानी बल्लेबाज ने टी-10 लीग में इतिहास रचा दिया। उन्होंने महज 30 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्के लगाते हुए नाबाद 91 रन ठोक डाले। यह टी-10 लीग में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है। उन्होंने यह पारी सोमवार को मराठा अरेबियंस की ओर से खेलते हुए टीम अबु धाबी के खिलाफ खेली। इस मैच में लीन की टीम ने 24 रनों से जीत दर्ज की। हाल ही में केकेआर से रिलीज किए गए कप्तान क्रिस लिन ने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स के 32 गेदों में 87 रन बनाने का रेकॉर्ड तोड़ा। हेल्स ने पिछले सीजन में यह स्कोर किया था। इस मुकाबले में मराठा अरेबियंस ने निर्धारित 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। इसमें लिन के नाबाद 91 रन के अलावा एडम लिथ की 18 गेंदों में खेली गई 30 रनों की पारी भी शामिल है। जवाब में अबु धाबी की टीम 3 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी और 14 रन से मैच हार गई। उसके लिए सबसे अधिक ल्यूक राइट ने 25 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए, जबकि कप्तान मोईन अली ने 11 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। यह मैच अबु धाबी में खेला गया। केकेआर ने किया था रिलीजकुछ दिन पहले ही की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्रिस लिन को रिलीज करने का फैसला किया था। किंग खान की टीम के इस फैसले से लोग हैरान थे, क्योंकि लिन ने केकेआर के लिए कई महत्वपूर्ण पारी खेली थी। उन्होंने 2019 सीजन में 13 मैच खेलते हुए 31.15 के प्रभावी औसत से 405 रन बनाए थे, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे। आईपीएल के पिछले सीजन में केकेआर ने 9.6 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2CUDK4v
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support