नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनन को नसीहत दी है कि वह बाज आ जाएं। दरअसल हरभजन ने शोएब की स्पीड को लेकर टि्वटर पर थोड़े मजे लिए थे। इसके बाद अख्तर ने भी उनके इस मजाक पर अपना एक टि्वस्टर फेंका है। दरअसल हाल ही में शोएब ने अपने दूसरे बेटे की एक तस्वीर शेयर की थी और फैन्स से उसके लिए दुआएं मांगी थी। शोएब हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। शोएब अख्तर को बधाई देते हुए टर्बनेटर नाम से मशहूर दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने इस तेज गेंदबाज को बधाई देते हुए लिखा था, 'बधाई हो शोएब अख्तर, भगवान का आशीर्वाद उस पर रहे। स्पीड कम नहीं हुई भाई।' और इसके बाद भज्जी ने इस ट्वीट पर दो मजाकिया इमोजी भी बनाए। इसके बाद रावलपिंडी एक्सप्रेस ने भज्जी के इस ट्वीट को खुशी से स्वीकार करते हुए उन्हें नसीहत भी दे डाली। अख्तर भज्जी को जवाब देते हुए लिखा, 'हाहाहा भज्जी बाज आ जा।' शोएब के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भज्जी के ट्वीट को भी अख्तर और हरभजन के फैन्स ने खूब सपॉर्ट किया था और इस टि्वटरबाजी पर सभी ने मजे लिए थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33NtQNY






0 comments:
Post a Comment